टोक्यो ओलंपिक 2020 में आज भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के साथ खेले गए मुकाबले में 2-1 से हार गई। भारतीय महिला हॉकी टीम के स्टार फारवर्ड खिलाड़ी हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया के गांव रोशनाबाद में अराजक तत्वों के द्वारा आतिशबाजी करने के बाद बवाल हो गया। वहीं आरोप है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के मैच हारने के साथ की वंदना कटारिया के गांव में कुछ लड़कों ने आतिशबाजी शुरू कर दी थी। जैसे ही वंदना कटारिया के परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने हंगामा बढ़ते देख एक युवक को हिरासत में ले लिया है आरोप है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद उक्त युवक और उसके साथियों ने आतिशबाजी की थी तो वहीं दूसरी तरफ वंदना कटारिया के परिजनों ने कहा कि अगर दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। वंदना के भाई सौरभ कटारिया के मुताबिक आतिशबाजी करने वाले युवक उनके परिवार से यह से रखते हैं। वही वंदना कटारिया की भाभी सविता कटारिया ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो वह है आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।
Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
वरिष्ठ भाजपा नेता और पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला।
काशीपुर के विकास की नई सोच के साथ युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा ने मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी।
काशीपुर में आज मां मनसा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर चमत्कार देख लोग रह गए दंग।