September 22, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

अरविंद केजरीवाल पहुँचे देहरादून, पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो।

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपने उत्तराखंड के एक दिन के दौरे पर राजधानी देहरादून पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, कर्नल अजय कोठियाल व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर जैसे ही अरविंद केजरीवाल पहुंचे उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया। अरविंद केजरीवाल उसके बाद राजपुर रोड स्थित होटल मधुवन पहुंचे। वह 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं से यहाँ जानकारी लेंगे, तथा वह इस दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं जिसके संकेत कर्नल अजय कोठियाल ने बीते दिनों काशीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान दिए थे।