April 29, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

और जब ज़ुए में हारी पत्नी के साथ जुआरियों ने क्या किया जानने के लिए देखिए……

महाभारत में आपने पांडवों के द्वारा जुए में द्रौपदी को हारने का किस्सा तो सुना ही होगा ऐसा ही एक ताज़ा मामला बिहार के भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में भी घट गया जब यहां एक शख्‍स अपनी पत्नी को जुआ में हार गया। इसके बाद जुआरियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। पीड़ि‍ता ने जब अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो पति ने उस पर तेजाब डाल (Acid Attack) दिया. इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गईं। पीड़िता का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला।

महाभारत की कथा में तो पांडव द्वारा जुआ में द्रोपदी को हारने के बाद उन्‍हें बचाने के लिए भगवान कृष्ण पहुंचे थे, लेकिन भागलपुर की इस विवाहिता को बचाने के लिए कोई कृष्ण बनकर सामने नहीं आया। पीड़ि‍ता दरिंदगी की हद को पार कर देने वाले पति के चंगुल से निकलकर किसी तरह मायके जिच्छो पहुंची और घरवालों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह से न्याय की गुहार लगाई। सामाजिक कार्यकर्ता ने सीनियर एसपी आशीष भारती से बात की और फिर एसएसपी के निर्देश पर मोजाहिदपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया गया। मोजाहिदपुर थाना पुलिज़ को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी मोजाहिदपुर के हसनगंज से दस साल पहले शादी हुई थी। संतान न होने के कारण लगातार बांझपन होने का ताना दिया जाता रहा। पति शराबी और जुआरी था और इसी कड़ी में जुआ में उन्हें ही शराब के नशे में दाव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद पांच-छह लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसको लेकर लगातार पति से लड़ाई होती थी। एक दिन आरोपी ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता ने दी गयी तहरीर में बताया कि किसी तरीके से पति के चंगुल से निकलकर अपने मायके जिच्छो पहुंच गईं और वहां सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने वरीय पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और फिर पीड़िता ने मोजाहिदपुर थाना में पति और अन्य लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। इधर मामले के संज्ञान में आने के बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीनियर एसपी ने स्पीड ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कराकर सभी दोषियों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही।