दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते आज निधन हो गया। पिछले 38 दिनों पूर्व कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।
85 वर्षीय अभिनेता सौमित्र चटर्जी के घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अभिनेता सौमित्र चटर्जी बीते माह 5 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अगले दिन छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौमित्र चटर्जी भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे।
Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी बहुमत से जिताने के संकल्प के साथ हुआ काशीपुर में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जानिए इंडिया गठबंधन से कौन-कौन लोग हुए शामिल।
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अजय भट्ट की 5 साल की निष्फलता होगा चुनावी मुद्दा- प्रकाश जोशी
लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखिये लिस्ट।