May 9, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी बहुमत से जिताने के संकल्प के साथ हुआ काशीपुर में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जानिए इंडिया गठबंधन से कौन-कौन लोग हुए शामिल।

खबर प्रवाह (03 अप्रैल, 2024)

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी नया विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यालय खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर मे भी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन विधिवत तरीके से पूरे विधि विधान के साथ किया गया।

काशीपुर में आज कटोराताल की डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा मे हिंदू धार्मिक विधि विधान के साथ हवन एवं पूजा अर्चना के द्वारा कांग्रेस पार्टी के नैनीताल उधम सिंह नगर के लोक सभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के दलों के भी लोग शामिल रहे। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, इंडिया गठबंधन जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जीत की नींव रखी। इस अबसर पर कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटों से जिताने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अनुपम शर्मा, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, श्रीमती अलका पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल आदि वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन लाना चाहती है और इस बार देश में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटों से जिताने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी अनुपम शर्मा, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, श्रीमती अलका पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती आदि वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त देश की जनता इस लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का मन बनाए बैठी है। वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आहवान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया। साथ ही कहा कि देश में अगली सरकार आईएनडीआईए गठबंधन की बनेगी। पूजा अर्चना राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पंडित श्री धर्मेंशवर प्रसाद तीर्थ सागर द्वारा की गई एवं चुनाव कार्यालय का उद्घाटन श्रीमती विमला गुड़िया, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान सुशील मेहरोत्रा, उमेश जोशी एडवोकेट , विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंन्द्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट,कल्पना गुड़िया, मुक्ता सिंह, इंदूमान, अल्का पाल,अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी,हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट,

गौरव चौधरी, शफीक अहमद अंसारी,इन्दर सिंह एडवोकेट, विकल्प गुड़िया अर्पित मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी, राजू छीना, संजय सेठी, सपा नेत्री वीना किशोर, आप नेता मंयक गुप्ता, इलियास माहीगीर,फिरोज हुसैन,रवि ढींगरा, ब्रह्म सिंह पाल ,लता शर्मा, माजिद अली, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी,महेंद्र लोहिया,दीपक गुप्ता, सुभाष पाल ,जय सिंह गौतम,संदीप चतुर्वेदी,प्रीत बम्ब,निश्चित गुड़िया,अरविन्द शर्मा, शुभम उपाध्याय, त्रिलोक सिंह सिंह,रियायत हुसैन,विनोद कुमार शर्मा,संजय चतुर्वेदी, मौ आरिफ पार्षद, सादिक हुसैन पार्षद, वसीम अकरम,शहजाद हुसैन,डा○ अब्दुल शकील, अफसर अली,नितिन कौशिक, लवदीप सिंह, अनीस अंसारी, सारिम सैफी,राजेंद्र शर्मा, गीता चौहान,भास्कर शर्मा, जाकिर हुसैन,सुहेल खान,रहीस परवाना, नन्द किशोर काम्बोज, अब्दुल अजीज कुरैशी,राजीव कचौरिया, इकबाल अदीव, मंसूर अली, डॉ.अशफाक, फारुकी, हनीफ गुड्डू, अकरम वेग डा. जमील अहमद मंसूरी,शाहिद हुसैन मंसूरी,राशिद अली अंसारी,हनीफ गांधी,हरदासी लाल,रोहित ठाकुर,अब्दुल कादिर, तथा तमाम इंडिया गठबंधन के लोग मौजूद रहे।