May 9, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अजय भट्ट की 5 साल की निष्फलता होगा चुनावी मुद्दा- प्रकाश जोशी

ख़बर प्रवाह (01 अप्रैल, 2024)

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत ऊधम सिंह नगर-नैनीताल संसदीय लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज काशीपुर पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी शामिल रहे।

दरअसल काशीपुर में नैनीताल उधम सिंह नगर के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सांसद पद के प्रत्याशी एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी का काशीपुर के नवचेतना भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायकगण एवं कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस जनों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जसपुर विधायक आदेश चौहान, प्रकाश सिंह जोशी लोकसभा नैनीताल कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्योति रोहिल्ला, मनोज जोशी एडवोकेट आदि रहे कार्यक्रम कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा द्वारा की गई। वही लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावो मे कांग्रेस को सभी सीटो पर जीत हासिल करनी है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ को अपनी पूरी तैयारी अच्छी तरीके से कर लेनी चाहिए और मतदाताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों से अवगत कराना है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के नैनीताल लोकसभा सीट के संसद के 5 वर्ष की निष्फलता ही हमारा इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अजय भट्ट सांसद रहते हुए 5 वर्षों में अपनी 40 फीसदी सांसद निधि भी नहीं खर्च कर पाए। कांग्रेस का लगातार देश की जनता के हितो के लिए आगे खड़ी रहती है और हमेशा लोगो को हिस्सेदारी न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, और नारी न्याय को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है। अजय भट्ट के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री पद पर रहते हुए आयी अग्निवीर योजना आयी जिसने फौज में जाने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के सपने को चकनाचूर किया है। यही सब चीज है जो कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ाती है। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पार्टी की चुनावी रणनीति कभी भी साझा नहीं की जाती है। हम यह चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और उत्तराखंड में पांच लोग सेवा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। हमारी ताकत हमारा कार्यकर्ता है और हमारे कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को इस चुनाव में मजबूती के साथ लडवाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में ज्योति रोहिल्ला महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस उधम सिंह नगर, सुशील मेहरोत्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेन्द्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट मुक्ता सिंह, इंदूमान, अल्का पाल, नरेंद्र सिंह बाबा,अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, गौरव चौधरी, शफीक अहमद अंसारी, अर्जुन सिंह, राजा पटवाल, मानसिंह, कांग्रेस के वार्ड नंबर एक अध्यक्ष विकल्प गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी, चेतन अरोरा, राहुल रमनदीप कंबोज, इलियास माहीगीर, फिरोज हुसैन, योगेश जोशी, रवि ढींगरा, ब्रह्म सिंह पाल, शोभित गुड़िया, लता शर्मा, माजिद अली, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, सुभाष पाल, जय सिंह गौतम, संदीप चतुर्वेदी, अरविन्द शर्मा, शुभम उपाध्याय, त्रिलोक सिंह, विनोद कुमार शर्मा, मौ. आरिफ पार्षद, सादिक हुसैन पार्षद, वसीम अकरम, शहजाद हुसैन, डॉ. अब्दुल शकील, अफसर अली,नितिन कौशिक, लवदीप सिंह, अनीस अंसारी, सारिम सैफी, राजेंद्र शर्मा, गीता चौहान, डॉ. अशफाक, फारुकी, हनीफ गुड्डू, अकरम बेग, रोशनी बेगम, अमित सिंह रावत, एनएसयूआई महामंत्री आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।