काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक कहा। उन्होंने देश के अंदर 33% महिलाओं को आरक्षण देने की बात सर्वप्रथम रखी। 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार हो या फिर पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने की बात हो स्व. राजीव गांधी की सोच दूरगामी सोच थी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने स्व. राजीव गांधी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को स्व. राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वर्तमान समय सूचना क्रांति का समय है, राजीव गांधी का जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर अलका पाल, पूजा सिंह, रंजना गुप्ता, शुभ्रा शर्मा, प्रियंका त्यागी, चंद्र पांडे,सविता देवी, डिंपल राणा, पूजा गोला, उषा राणा, अंजली, सुमन, वंशिका, बंदना डोभाल, चंचल शर्मा, सुजाता शर्मा,सीरम सैफी, सुजाता, सुषमा गुप्ता, गीता आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।








Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
काशीपुर के प्राचीन शीतला देवी माता मंदिर में शनिदेव जयंती पर हुआ खिचड़ी व शरबत के प्रसाद का वितरण।
व्यापारियों ने कहा सत्येंद्र गुड़िया के बाद पहली बार दीपक बाली जैसा शानदार नेता मिला काशीपुर को।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 322 लाभार्थियों को नवनिर्माण के अंतर्गत करोड़ों रुपए की धनराशि खाते में काशीपुर नगर निगम में कार्यक्रम के दौरान की गई हस्तांतरित।