September 22, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस का 24 घण्टे का धरना प्रदर्शन शुरू

Spread the love

काशीपुर में आज से कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थानीय और राष्ट्रीय समस्याओं को लेकर 24 घण्टे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आज से शुरू हुए 24 घंटे के धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के खिलाफ और शहर की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक और मेयर के साथ साथ सांसद अजय भट्ट के खिलाफ महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेसी जमकर बरसे।

आपको बताते चलें कि काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व मे शहर के कांग्रेसी आज से महाराणा प्रताप चौक पर बैठ गये। यह धरना प्रदर्शन लगातार 24 घंटों तक चलेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध शहर की तमाम दिक्कतों को हल न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला किया। मंच से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अभी तक के अपने शासन काल में भाजपा सरकार शहर की समस्याओं को हल करने में नाकामयाब साबित हुई है। शहर की प्रमुख समस्या फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से किये जाने, नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क समाप्त करने, हाउस टैक्स में वृद्धि तथा द्रोणासागर माइनर की बदहाली जैसी स्थानीय समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा। कृषि कानूनों को वापस लेने, पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी रहीं मुक्ता सिंह ने कहा कि यह सरकार गूंगी बहरी सरकार है लेकिन कांग्रेस फुर भी जनता की आवाज़ उठाती रहेगी। उम्मीद हज जनता की आवाज़ कांग्रेस के जरिये सरकार के कानों तक पहुंचेगी और काशीपुर का विकास होगा। यदि सरकार और स्थानीय सत्ताधारी प्रतिनिधि विकास नहीं करते हैं तो जनता परिवर्तन के तौर पर कांग्रेस का विधायक चुनने को तैयार है। वहीं काँग्रेस महानगर अध्य्क्ष सन्दीप सहगल ने कहा कि काशीपुर की जनता काफी परेशान है क्योंकि काशीपुर में विकास की जगह विनाश की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत किसानो की मांग केंद्र सरकार को सुननी चाहिए, वहीं पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को कम करना चाहिए। स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा को जुमलेबाज की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर की जनता को अपने जुमलों से ठगा है। उन्होंने
शहर की प्रमुख समस्या फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से किये जाने, नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क समाप्त करने, हाउस टैक्स में वृद्धि तथा द्रोणासागर माइनर की बदहाली जैसी स्थानीय समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, उपकार सिंह,अब्दुल सलीम एडवोकेट, माजिद अली, पीसीसी सचिव अलका पाल, अफसर अली , गौतम मेहरोत्रा जिला उपाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश शर्मा जंगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक अधिकारी, इन्दर सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी,अजर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल,चन्द्र भूषण डोवाल, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, राजीव चौधरी, महेंद्र बेदी, वीरजोत सिंह ग्रेवाल, अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, मीनू सहगल, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा,टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ॰ रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, श्रीमती मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, इब्ने हसन लल्ला भैया, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम अकरम, जितेंद्र सरस्वती,सारिम सैफी, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, गीता चौहान ,जय सिंह गौतम, मंसूर अली,राशिद फारुकी , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख हैं।