September 21, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जन्माष्टमी कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परम्परा को संजोए रखने की जीवीपील देवस्थली और देवस्थली रेजिडेंट सोसाइटी ने की सफ़ल कोशिश।

Spread the love

काशीपुर में देवस्थली टाउनशिप में बीते जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह JVPL – देवस्थली और देवस्थली रेजिडेंट सोसाइटी (डीआरएस) ने मिलकर आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन अपूर्व जिंदल (एम डी,JVPL) प्रतीक जिंदल (एम डी,JVPL), गुरमीत सिंह (अध्यक्ष, डीआर एस) , राजेंदर शर्मा (कोषाध्यक्ष, डीआर एस) और राजेश डोगरा (सचिव,डीआर एस) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झांकी प्रतियोगिता, राधा कृष्ण नृत्य झांकी, भजन संध्या, छप्पन भोग, जन्माष्टमी क्विज, मटकी फोड़ कार्यक्रम, रात्रि भोज आदि का आयोजन किया गया। झांकी प्रतियोगिता में 10 झांकियां लगाई गई। जिसमे 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार धन राशि 3100/- देवंबर गुरुकुल स्कूल “कारागार दृश्य व कृष्ण जन्म”, द्वितीय पुरुस्कार 2100/- देवस्थली से “कालिया नाग की झांकी “और “अर्जुन कृष्णा रथ ” व तृतीय पुरस्कार 1100/- ज्ञान गोविंद बाल विद्या मंदिर स्कूल “गोवर्धन पर्वत धारण कृष्ण लीला” को दिया गया। अन्य सभी टीमों को 1000/- सांत्वना पुरस्कार दिया गया साथ में झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। झांकी प्रतियोगिता के अंत में मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया। जन्माष्टमी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की नवीन पीढ़ी को हमारी संस्कृति से अवगत कराना है। आज के आधुनिक जीवन में हमारी संकृति विलुप्त होती जा रही है। जिसकी जगह आज के समय में मोबाइल गेम्स और अन्य नवीन उपकरणों ने ले ली है। अतः हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति को बनाए रखना है।