May 16, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में काँग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के एकाएक तेज रफ्तार प्रचार से विरोधी पार्टियों में खलबली।

ख़बर प्रवाह (12 अप्रैल, 2024)

आज सायं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मोहल्ला कटरामलियां में जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन से कोंग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में मतदाताओं से मतदान करने की अपील करी। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने जनमानस को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, को खत्म करने और देश में विकास के नाम पर वोट देने के लिए इंडिया गठबंधन के कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी जी को वोट देने की अपील करी। प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भरोसा नहीं रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में भाजपा सरकारें विफल रही, उल्टे वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र ही रचती रही हैं। बेरोजगारों के हकों पर डाका डालने के लिए भाजपा ने ही पुर्व की तिवारी सरकार के भू कानून की धज्जियां उड़ाने का पाप भी भाजपा की सरकार ने ही किया है।इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कोई असंभव वादा नहीं किया है बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार के रिक्त तीस लाख पदों पर स्थाई नियुक्ति की बात की है। इससे हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा करने वालों के चेहरे का नकाब उतरेगा। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में नौजवानों के लिए रोजगार और देश सेवा के जज्बे की पूर्ति सेना से होती है, भाजपा सरकार ने अपने निहित स्वार्थों के लिए अग्निवीर का झुनझुना थमाया। युवा इस बात को समझ चुके हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई नियुक्ति का वादा किया है। इस पर प्रदेश के लोगों को भरोसा है।उन्होने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय एक अंडर करेंट की स्थिति है। लोग चुपचाप 19 अप्रैल को हाथ के निशान का बटन दबाने जा रहे हैं और निश्चित रूप से 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होगी और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजयी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र व प्रदेश की सम्मानित जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की हैं । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, वरिष्ठ नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया हरीश कुमार सिंह,इंदूमान, राजा भईया,ब्रह्मा सिंह पाल, राजेश एडवोकेट, आप नेता मयंक शर्मा,प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, महेंद्र लोहिया, विनोद मेहरोत्रा ,अरुण चौहान जितेंद्र सरस्वती, रहीस पर्वाना, गौरव चौधरी, डॉक्टर रमेश कश्यप, पंकज पंत, विकल्प गुड़िया इंदर सेठी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित है उधर, गरम बांसखेड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना के नेतृत्व में बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमे सेकडो की संख्या में ग्राम वासियों को आगमी 19 अप्रैल को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीतने की अपील की गई । इस वस्र लोकसभ प्रभारी, कुलजीत सिंह बचाल , राजू छीना,कुलवंत सिंह,संदीप कुमार रेशम सिंह, दलजीज सिंह,महावीर सिंह,प्रधान रूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन महानगर महिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा में वार्ड गिरीताल कॉलोनी, जसपुर खुर्द और एसडीएम कोर्ट रोड में घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की। जनसंपर्क में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर है और महिलाओं का महिलाओं का शोषण का ग्राफ बड़ा है। जनसंपर्क में पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, कुमकुम सक्सेना , अजीता शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा,रुचिका अरोरा, चंचल शर्मा, आशा शर्मा, रंजना गुप्ता, राहुल रमनदीप, मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, अक्षित शर्मा, अंकित कटियार, सुनील शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस और युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील कीमहानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा आज सुबह 12 अप्रैल 2024 को सिटी नर्सिंग होम, चकबंदी कालोनी, सुभाषनगर पुलिया, वाटिका में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए डोर टू डोर प्रचार किया गया और वोट मांगे गए। प्रचार प्रसार जारी है

सुबह प्रचार में हिस्सा लेने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष ब्रह्मा पाल जी, पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जोशी जी एडवोकेट, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के सदस्य उमेश जोशी एडवोकेट, पीसीसी सदस्य इंदुमान, संदीप चतुर्वेदी  एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश कुमार एडवोकेट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदर कुमार सेठी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी डा रमेश कश्यप, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ रमेश ठाकुर, विजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द भूषण डोभाल, सन्याल, युवा नेता योगेश कांडवाल जी, युवा नेता शुभम उपाध्याय, बोरा, देवेन्द्र सिंह, धर्म सिंह रावत, राहुल कांबोज आदि अनेक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जनता से बातचीत में पता लगा कि जनता परिवर्तन चाहती है, रोजगार चाहती है। अग्नि वीर योजना के विरुद्ध बहुत रोष है।