May 20, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चमोली हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 15 से ऊपर, 2 घायलों को किया गया रेफर, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश।

ख़बर प्रवाह (18 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने से मृतकों की संख्या 16 हो गयी है और 9 लोग घायल हुए है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपर जिला मजिस्ट्रेट डा.अभिषेक त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित करते हुए उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जारी किए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है

मृतकों की सूची
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकुंद राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष