उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है। उत्तराखंड सरकार के पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि देहरादून और कोटद्वार में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

आपको बताते चलें कि देहरादून और कोटद्वार में कई कौवे मृत पाए गए,थे जिसके बाद मृत कौवों के सैम्पल भेजे गए थे और आज पशुपालन सचिव द्वारा इसकी पुष्टि हो गयी है। जिसके बाद उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के चलते अब हड़कम्प सा मच गया है और वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।





Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
डॉ.अंबेडकर ने सामंतवादी सोच को चुनौती दी : सरस्वती
भाजपा ने फिर गैस के दाम बढ़ाकर निवाला छीना : अलका पाल
काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली ने किया 60 दिन के कार्यकाल में किये गए कार्यों का ब्यौरा, करोड़ों के विकासीय कार्य धरातल पर गतिमान