May 3, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल काशीपुर में निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन, तैयारियां पूरी।

खबर प्रवाह (4 जनवरी 2024)

काशीपुर में गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आज श्री गुरू नानक इण्टर कालेज काशीपुर, श्री गुरु नानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज काशीपुर एवं पंथ रतन बाबा हरबंस सिंह एकेडमी के छात्र/छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की झाँकियों को अन्तिम रूप दिया गया। नगर कीर्तन को लेकर अत्यधिक उत्साह बना हुआ है। विद्यालय के प्रबन्धक बाबा सुरेन्दर सिंह (कार सेवा) द्वारा तीनों विद्यालय की तैयारियों का जायजा लिया गया साथ ही छात्र/छात्राओं को नगर कीर्तन पर बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स० जोगेन्दर सिंह छीना, स० सरजिन्दर सिंह, स० कुलवन्त सिंह, स० सतपाल सिंह, स० जगमोहन सिंह (बंटी) के साथ-साथ तीनो विद्यालयों अध्यापक / अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।