May 18, 2024

Khabar Pravah

khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

ख़बर प्रवाह (06 जून, 2023)

जसपुर में भारतीय नारी रक्षा सेना के अध्यक्ष के पुत्र पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर भारतीय नारी रक्षा सेना को राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि पिता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  

दरअसल जिला उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय कोतवाली में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति और उसके बेटे  जसवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि निवारमंडी गांव निवासी भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति ने उसे संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया था। पिछले साल जून 2022 में उसके कहने पर एक माह के लिए उसके घर रुकी थी। परिवार की गैर मौजूदगी में उसके बेटे जसवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जब महिला द्वारा जसवीर के पिता से इस बात की शिकायत की तो उनके द्वारा भी दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं अब पीड़िता की तहरीर पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे पीड़िता का कहना है कि वह संगठन में काम करती थी और संगठन के संचालक के पुत्र के द्वारा उससे दुष्कर्म किया गया और जब उसके द्वारा संचालक को इस बात का बताया गया तो उन्होंने भी कोई संज्ञान नही लिया जिसमे नारी रक्षा सेना संचालक और उनके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमे संचालक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।