दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज जसपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने कुंडा क्षेत्र में एक जनसभा की। जनसभा से पूर्व एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पब्लिक स्कूलों का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। सरकारी स्कूलो की हालत खस्ताहाल है और वह लगातार बंद हो रहे हैं। प्रदेश की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को मजदूर निर्माण की फैक्ट्री बना दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव तक आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में होगी।
आप की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम आज जसपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुंडा क्षेत्र में जनसभा कर प्रदेश की भाजपा सरकार और कांग्रेस पार्टी पर बारी बारी से देवभूमि की जनता को छलने का आरोप लगाया। इससे पूर्व वह मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होकर वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए एक लंबा आंदोलन चला। जिसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन प्रदेश की सरकारों ने लोगों के सपने को पूरा नहीं किया। आलम यह है कि यज्ञ बीमार व्यक्ति को पर्याप्त उपचार तक नहीं मिल पा रहा है। बीमार व्यक्ति को दिल्ली रैफर किया जा रहा है। यही नहीं शिक्षा के मामले में भी प्रदेश पिछड़ गया है।
प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है, लेकिन सरकार के पास मैनेजमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार उत्तराखंड के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य न दे पाए उसे सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। पिछले 20 सालों में कांग्रेस व भाजपा की सरकार बनी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किए वह पूरे नहीं किए। जनता दिल्ली और उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस व आप के घोषणा पत्रों का अध्ययन करें और वह खुद देखे कि कौन सी पार्टी ने चुनावी घोषणा पक्ष के वायदों को पूरा किया है। उसी के आधार पर वोट करे। वहां पर आप अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, साधु सिंह एडवोकेट, अमन बाली आदि मौजूद रहे।
Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
दीपक बाली के चुनाव प्रचार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के उतरते ही दीपक बाली की लहर हुई और मजबूत।
दीपक बाली व पार्षद प्रत्याशियों की शानदार जीत हेतु भाजपा ने रची व्यूह रचना।
निकाय चुनाव 2025- काशीपुर से संदीप सहगल होंगे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी, आज शाम चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।