वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि 16 दिसंबर को महंगाई- भ्रष्टाचार- बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे सत्ता हथियाने वाली भाजपा की पोल अब जनता समझ चुकी है। बढ़ती महंगाई से आज बहनों के रसोई का सिलेंडर तक डर पैदा कर देता है। रसोई का बजट बिगड़ने से आम नागरिकों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। पीसीसी सचिव पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री केवल चुनावी घोषणाओं के सहारे उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को बताना होगा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं धरातल पर उतरने का कितना वक्त लेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 का समय कांग्रेस का समय है।







Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
भाजपा ने काशीपुर जसपुर और भरतपुर-मेघावाला के साथ साथ महुआडाबरा मंडल के विभिन्न पदों पर की नियुक्ति।
आर्य समाज काशीपुर के वर्ष 2025-26 के सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में अतुल कुमार रस्तोगी बने प्रधान तो विकल्प गुड़िया बने प्रचार मंत्री।
काशीपुर में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगाशौर्य सम्मान यात्रा, अजय भट्ट सहित दिग्गजों तथा समाज के हर वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, देखिए वीडियो।