January 13, 2025

Khabar Pravah

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बड़ी खबर- लखीमपुर जाने से पहले प्रियंका गांधी को पुलिस ने सीतापुर में गिरफ्तार

Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल किसानों की मौत की हुई घटना के बाद तनाव है। प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लगा रखी है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। प्रशासन की मनाही के बावजूद लखीमपुर खीरी जाने के निकलीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते वक्त हरगांव से हिरासत में लिया गया।लखनऊ से निकलने के बाद प्रियंका गांधी लगतार यूपी पुलिस को चकमा दे रहीं थीं। कई जगहों पर प्रियंका के काफिले को रोका गया लेकिन हर बार वो पुलिस बैरिकेडिंग को चकमा देकर निकल गईं लेकिन आखिरकार हरगांव में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी की यूपी पुलिस की महिला जवान के साथ काफी बहस हुई। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने बाद सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।