January 21, 2025

Khabar Pravah

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भाजपा ओबीसी मोर्चा काशीपुर ने पत्रकारों को प्रदान की आयुष रक्षा किट, देखें वीडियो।

Spread the love

काशीपुर में कोविड महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण जब सब कुछ बंद था ओर लोग अपने अपने घरों में कैद थे । ऐसी बिषम परिस्थिति में काशीपुर मीडिया सेंटर के सदस्य प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त पत्रकारों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर समाचारों को प्रकाशित कर जनता को जागरूक किये जाने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा ईकाई ने पत्रकारों को आयुष रक्षा किट मॉस्क देकर सम्मानित किया।

बता दें कि शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन ने रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर में यहां के समस्त पत्रकारों को आयुष रक्षा किट देते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान कठिन परिस्थितियों में समाचार संकलन कर जनता तक पहुंचाने पर धन्यवाद किया । सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक,डॉ गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, मंजू यादव, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, अंकुर प्रजापति, दुर्गेश गुप्ता, घनश्याम सैनी , अबनीश यादव, तरुण वर्मा, संदीप सिंह राजावत, नितिन पुष्पक, आरती गुप्ता, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।