May 14, 2025

Khabar Pravah

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

इस्पात फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक गर्म तरल पद्धार्थ से झुलसने से घायल।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 10 जुलाई, 2024

बाजपुर कोतवाली के अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी में स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन के करीब मजदूर घायल हो गए, जिन्हें फैक्ट्री की निजी एंबुलेंस से काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।

दरअसल बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में आज ग्राम पिपलिया में स्थित उत्तरांचल इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में कर्मचारी रोज की तरह काम कर रहे थे कि अचानक भट्टी से गर्म तरल पदार्थ करीब आधा दर्जन के करीब कर्मचारियों पर झलक गया जिससे कर्मचारी झुलस गए। हादसा होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। उत्तरांचल इस्पात फैक्ट्री के उप प्रबंधक विनय चौधरी ने बताया कि गर्म भट्टी में अचानक गीली धातु गिरने से भट्टी से तरल पदार्थ कर्मचारियों पर गिरा है जिसमें पांच कर्मचारी झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कोई बड़ी घटना नहीं है और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा तत्काल घायलों का उपचार कराया जा रहा है।