ख़बर प्रवाह (08 फ़रवरी, 2024)
भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। बाली ने कहा है कि समान नागरिक संहिता कानून पास होने से प्रदेश के सभी वर्गों में समानता का भाव आएगा और कानूनी रूप से अब सभी बराबर अधिकारों के हकदार होंगे ।प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता कानून पास कराकर सिद्ध कर दिया है कि वे जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से अब उत्तराखंड देश में ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां यु सी सी लागू हो गया है। इसके लिए प्रदेश के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री धामी का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।




Deepali Sharma
सम्पादक
खबर प्रवाह
More Stories
भाजपा सरकार को 3 वर्ष नहीं 8 साल का हिसाब देना होगा : सरस्वती
नवचेतना मंच द्वारा आयोजित “मेरी आवाज सुनो” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।स्वर्गीय डॉक्टर शांतनु सारस्वत “नवचेतना गौरव सम्मान” से अलंकृत
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर में करेंगे 100 करोड़ की लागत के विकासीय कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, तैयारियां पूरी, देखिये वीडियो।